TB से HPV तक फ्री वैक्सीन! जानिए सरकार किन-किन बीमारियों से दे रही मुफ्त सुरक्षा
Apr 9, 2026, 20:13 IST
दुनिया भर में तेजी से फैल रही बीमारियों के बीच समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में भारत सरकार नागरिकों, खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुफ्त टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करा रही है। यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत संचालित की जाती है। ऐसे में आइए एक नजर डालते है उन वैक्सीन पर जो कि फ्री में लगाई जाती है।
क्या है मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम?
भारत में मुफ्त टीकाकरण मुख्य रूप से सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के तहत किया जाता है। यह कार्यक्रम पूरी तरह केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है, जिसके जरिए सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीके मुफ्त लगाए जाते हैं।
इन बीमारियों की वैक्सीनेशन है फ्री?
इस कार्यक्रम के तहत 12 से अधिक गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं, जिनमें शामिल हैं-
तपेदिक (TB) के लिए BCG वैक्सीन
डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनेस के लिए DPT और Td टीके
पोलियो के लिए ओरल पोलियो वैक्सीन (bOPV)
खसरा और रूबेला के लिए MR टीका
हेपेटाइटिस B के लिए हेपेटाइटिस-B वैक्सीन
निमोनिया और मेनिनजाइटिस के लिए Hib और PCV टीके
रोटावायरस डायरिया के लिए रोटावायरस वैक्सीन (RVV)
जापानी इंसेफलाइटिस के लिए JE टीका
9 से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए HPV वैक्सीन (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव)
इनके अलावा तय समय के अनुसार बच्चों और महिलाओं को अन्य आवश्यक टीके भी दिए जाते हैं, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।
विशेष अभियान से बढ़ाई जा रही पहुंच
सरकार समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाती है, जैसे मिशन इंद्रधनुष (IMI) और पल्स पोलियो कार्यक्रम। इन अभियानों का उद्देश्य उन बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण पहुंचाना है, जो नियमित कार्यक्रम से छूट गए हैं।
इन पहलों के जरिए दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है, ताकि देश का हर नागरिक गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सके।