{"vars":{"id": "130921:5012"}}

क्वीयर-ट्रांस समुदाय के लिए लगा हेल्थ कैंप, HIV जांच समेत मिलीं कई स्वास्थ्य सुविधाएं

 

वाराणसी। क्वीयर और ट्रांस समुदाय के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्वीयर एवं ट्रांस समुदाय के लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

शिविर के दौरान लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। इसके साथ ही HIV की जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। प्रतिभागियों ने शिविर में मिले सुरक्षित और सहज माहौल को लेकर खुशी जताई।

शिविर में शामिल एक प्रतिभागी ने कहा, साथ ही HIV की जांच भी हुई। इस तरह की सुविधाएं और सुरक्षित माहौल मिलना हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा।”

स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से नैंसी, इकबाल, आदित्य कृष्णा, टैन, दुर्गा, सोनम, तनु, अनु, सैम, रागिनी, छोटी, शिवानी, प्यूष और बनी सहित दर्जनों क्वीयर एवं ट्रांस समुदाय के लोग शामिल हुए। इसके अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे।

आयोजकों का कहना है कि इस तरह के शिविरों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और लोगों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।