{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Home Remedies For Throat Infection : गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं यो घरेलू नुस्खे, मिलेगी जल्द राहत

 

ठंडा पानी पी लेने, खट्टा खा लेने या कुछ अन्य Infections के कारण गले में खराश (Home Remedies For Throat Infection) हो जाती है, ज्यादातर लोग इस समस्या से अक्सर परेशान रहते है। खराश के कारण गले में खुजली भी होने लगती जिस कराण और आपका सारा ध्यान इसी ओर लगा रहता है, फिर इसे जल्द ही ठीक करने के लिए आप दवाईयों का सेवन करते हैं, लेकिन हर छोटी समस्या के लिए दवा लेना सही नहीं है। क्योंकि ज्यादा दवा का सेवन भी हमारे सेहत के लिए सही नहीं होता, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खों को भी आजमा सकते है। जो आपकी इस दिक्कत को दूर करने में मदद करेगी और दवा खाने की झंझट से छुटकारा भी दिलाएंगी। तो चलिए आपको बताते है इसे (Home Remedies For Throat Infection) ठीक करने के घरेलू नूस्खे….

जानिए क्यों होती है गले में खराश
सबसे पहले जानते है कि गले में खराश (Home Remedies For Throat Infection) होती क्यों है, इसके पीछे की वजह क्या है। तो बता दें कि गले की खराश और कफ (cough) का सबसे पहला कारण हो सकता है तेज धूप और गर्मी से आकर तुरंत ठंडा पानी पीना।

कई फूड एलर्जीज के कारण भी गले में खराश की प्रॅाब्लम हो सकती है, तो कुछ लोगों को दवाइयों से एलर्जी होती है। गले में खराश (throat infection) होना ड्रग एलर्जी का भी एक लक्षण हो सकता है। कई बार यह डिहाइड्रेशन भी इसका लक्षण हो सकता है, क्योंकि डिहाइड्रेशन के कारण आपका मुंह सूखने लगता है, जिसके कारण आप गले में खराश महसूस करते हैं।

वहीं बैक्टीरिया और वायरल इनफेक्शन जैसे कि फ्लू वायरस, टॉन्सिल्स आपके गले की खराश और कफ (cough) का कारण बन सकती हैं। ऐसे में इन सभी समस्यायों को ठीक करने के लिए आप कुछ खास घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Throat Infection) आजमा सकते है।

गले की खराश सही करने के घरेलू नुस्खें
नमक वाला पानी
गले की खराश (Home Remedies For Throat Infection) को ठीक करने के लिए आपको सुबह से शाम तक 2 से 3 बार नमक वाले गर्म पानी से गरारा करना चाहिए। यह आपको जल्द ही अराम दिलाएगा और खराश महसूस होना बंद हो जाएगी। इसके साथ ही, गले में किसी भी तरह का बैक्टीरिया जमा होगा तो निकल जाएगा।

हर्बल टी
गले के इंफेक्शन (Home Remedies For Throat Infection) को ठीक करने के लिए आप हर्बल टी भी पी सकते है। इससे गले को गर्माहट मिलेगी, जिससे खराश कम होगी और शरीर को इम्यूनिटी मिलेगी। इसे बनाने के लिए अदरक के टुकड़ों को एक कप पानी में उबालें और छानकर पिएं। इसके अलावा कैमोमाइल टी और ग्रीन टी भी अच्छा असर दिखाती हैं।

लौंग
गले की खराश (Home Remedies For Throat Infection) को ठीक करने के लिए आप लौंग की भी मदद ले सकते है। इसे आप सादा भी चबा सकते है और गर्म पानी में लौंग डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं या फिर लौंग की हर्बल टी (Herbal Tea) बना सकते हैं। लौंग की हर्बल टी बनाने के लिए लौंग को एक कप पानी में उबालें और आधा चम्मच शहद डालकर छानें और पिएं।

शहद
शहद भी आपको गले की खराश (Home Remedies For Throat Infection) ठीक करने में काफी राहत दिलाएगा। इसकी वजह है कि शहद (Honey) में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश, गला दर्द, खांसी और जुकाम को दूर करने में कारगर हैं। शहद को आप गर्म पानी में डालकर पी सकते हैं, हर्बल टी में डाल सकते हैं या फिर इसे अदरक के साथ भी खाया जा सकता है।

लहसुन
गर्म या हल्का भुना हुआ लहसुन भी आपको सर्दी-जुकाम (Cold) और गले की खराश से जल्द ही राहत दिलाएगा। लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो इन वायरल इंफेक्शन को दूर करने में अच्छा असर दिखाते हैं।

ये सभी घरेलू नुस्खें आजमा कर आप ज्लद ही गले की खराश व सर्दी जुकाम की समस्या से जल्द ही छुटकारा पा सकती है, इससे आपको जल्द ही राहत भी मिलेगी।