बदलते मौसम में वायरल फीवर से है परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी जल्द राहत
Viral Fever : मौसम के बदलते ही कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिनमें से वायरल फीवर सबसे आम है। घर में यदि किसी एक व्यक्ति को वायरल फीवर हो जाए, तो यह धीरे-धीरे परिवार के अन्य सदस्यों को भी संक्रमित करता है। ऐसे में लोग जल्द ही ठीक होने के लिए डॉक्टर व कई तरह की दवाईयों का सहारा लेते, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जो वायरल फीवर से राहत दिलाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
वायरल फीवर क्या है?
वायरल फीवर विभिन्न प्रकार के वायरस से होने वाले संक्रमणों का परिणाम है। इसका इलाज इसके लक्षणों के आधार पर किया जाता है। इसलिए, अगर आपको इसके लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
वायरल फीवर के लक्षण
सिर दर्द
जोड़ों में दर्द
आंखों का लाल होना
माथे का बहुत तेज गर्म होना
उल्टी और दस्त
शरीर का तापमान बढ़ना
ठंड लगना और कंपकंपी होना
सर्दी-जुकाम, नाक बहना
बदन दर्द
डायरिया या उल्टी
वायरल फीवर को ठीक करने के घरेलू नुस्खे
तुलसी (Basil)
तुलसी की पत्तियों का सेवन वायरल फीवर से राहत दिला सकता है। 10-15 तुलसी की पत्तियों को एक चम्मच लौंग के चूर्ण के साथ एक लीटर पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे ठंडा कर छान लें और हर घंटे पीने से आराम मिलेगा।
मेथी की चाय (Fenugreek Tea)
मेथी की चाय वायरल फीवर से छुटकारा दिलाने में मददगार है। एक कप गर्म पानी में एक चम्मच मेथी के दाने डालकर उबालें, फिर इसे छानकर शहद मिलाकर पीएं।
शहद और काली मिर्च (Honey and Black Pepper)
शहद को हल्का गर्म करें और उसमें थोड़ी सी काली मिर्च का पाउडर मिलाकर सेवन करें। इससे वायरल संक्रमण से राहत मिल सकती है।
सौंठ और हल्दी पाउडर (Saunth and Turmeric Powder)
सौंठ और हल्दी का पाउडर मिलाकर एक कप पानी में उबालें, फिर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीएं। यह गले की खराश और सीने की कफ जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
धनिये की चाय (Coriander Tea)
धनिये की चाय में कई औषधीय गुण होते हैं जो वायरल फीवर से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। जब भी आपको वायरल फीवर हो, तो धनिये की चाय का सेवन करें।
नींबू और शहद (Lemon and Honey)
नींबू और शहद का मिश्रण वायरल फीवर से राहत दिलाने में बेहद असरदार होता है और सेहत के लिए भी लाभकारी है।