{"vars":{"id": "130921:5012"}}

एक प्याज कई बीमारियां का इलाज, इन रोगों से लड़ने में है असरदार

 

क्या आप जानते हैं कि प्याज सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बेहतरीन घरेलू औषधि भी है? यह हमें कई बीमारियों से लड़ने और बचाने में कारगर है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्याज में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आइए जानते है कि प्याज कैन-कान सी बीमारियों को दूर भगाने में असरदार है।

प्याज इन बीमारियों को भगाने में असरदार

शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करता है

पुराने आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खों में एक खास तरीका बताया गया है, सोने से पहले पैरों के नीचे प्याज के टुकड़े रखकर मोजे पहनना। इसे “ओनियन थेरेपी” कहा जाता है और यह परंपरागत रूप से शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाया जाता रहा है। रात में पैरों के तलवों के नीचे प्याज रखकर सोना शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सीफाई करने का एक असरदार तरीका माना जाता है। यह प्रक्रिया रक्त को शुद्ध करने में मदद करती है और सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमणों से बचाव करती है।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है

प्याज में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाते हैं। नियमित रूप से यह उपाय करने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और आप मौसमी संक्रमणों से सुरक्षित रहते हैं।

सर्दी और फ्लू में राहत देता है

प्याज में प्राकृतिक शीतलन प्रभाव और कई औषधीय यौगिक पाए जाते हैं, जो सर्दी और फ्लू के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। पैरों के तलवों पर प्याज रखने से यह तत्व शरीर में अवशोषित होकर सर्दी-जुकाम में आराम देते हैं।

त्वचा को बनाता है मुलायम और हाइड्रेटेड

प्याज पैरों के नीचे रखने से त्वचा में नमी बरकरार रहती है। यह रूखेपन और दरारों को रोकता है, जिससे पैर मुलायम और स्वस्थ बने रहते हैं।

पारंपरिक लेकिन प्रभावी उपाय

हालांकि यह तरीका वैज्ञानिक रूप से सीमित रूप से प्रमाणित है, लेकिन घरेलू चिकित्सा और पारंपरिक उपचारों में इसे बेहद असरदार माना गया है। यह सुरक्षित, प्राकृतिक और आसान उपाय है, जो शरीर को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस कराता है।