गर्मी में सुस्ती और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये सुपरफूड्स, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर
Apr 20, 2026, 15:26 IST
जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) और थकान की समस्या बढ़ जाती है। तेज धूप और पसीने के कारण शरीर से जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं, जिससे कमजोरी, चक्कर और सुस्ती महसूस होती है। ऐसे में खान-पान का सही चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में आइए जानते है उन सुपरफूड्स के बारे में जो गर्मी में शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाते है।
फल जो शरीर को रखते हैं ठंडा
गर्मियों में ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो।
- तरबूज: इसमें लगभग 90% से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को तुरंत ठंडक देता है
- खीरा: करीब 95-96% पानी से भरपूर, शरीर को हाइड्रेट रखता है
- संतरा, नींबू, मौसंबी: विटामिन C से भरपूर, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं
- बेरीज: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, हल्की और हेल्दी
सब्जियां जो गर्मी में राहत देती हैं
- पालक और लेट्यूस: हल्की और पानी से भरपूर
- लौकी: शरीर को ठंडक देने में मददगार
- टमाटर और शिमला मिर्च: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
- तोरी और ज़ुकिनी: पचने में आसान और हाइड्रेटिंग
डेयरी और प्रोटीन – हल्का और हेल्दी विकल्प
- दही: ठंडक देने के साथ पाचन भी बेहतर करता है
- छाछ (मठा): गर्मी में सबसे असरदार देसी ड्रिंक
- मूंग और मसूर दाल: हल्की और पौष्टिक
- मछली: हल्का प्रोटीन, शरीर को भारी नहीं बनाता
गर्मी भगाने वाले बेहतरीन ड्रिंक्स
- नारियल पानी: इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर, तुरंत हाइड्रेशन देता है
- नींबू पानी: शरीर को ठंडा और फ्रेश रखता है
- इन्फ्यूज्ड वॉटर (खीरा, पुदीना): स्वाद और हाइड्रेशन दोनों
- हर्बल टी (पुदीना/कैमोमाइल): ठंडक और सुकून देती है
इन चीजों से करें परहेज
- तले-भुने स्नैक्स (समोसा, पकौड़े)
- ज्यादा मसालेदार खाना
- मीठे सोडा और पैकेज्ड जूस
- ज्यादा कैफीन और शराब
गर्मी में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है, बल्कि ऐसे फूड्स भी जरूरी हैं जो शरीर को अंदर से ठंडा रखें और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखें। सही डाइट अपनाकर आप हीटवेव के असर को काफी हद तक कम कर सकते हैं।