{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Identify Fake Turmeric Powder : कहीं आप भी तो नहीं खा रहें नकली हल्दी? इन आसान ट्रिक से मिनटों में करें पहचान

 

Identify Fake Turmeric Powder : भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हल्दी न सिर्फ खाने का स्वाद और रंग बढ़ाती है, बल्कि यह हमारी सेहत का खजाना भी है। इसमें मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर को बीमारियों व संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है। यही वजह है कि हल्दी को "स्वास्थ्य का सोना" कहा जाता है। दाल, सब्जी, दूध या मसालों में इसका इस्तेमाल आम है। साथ ही चोट, सूजन और त्वचा संबंधी समस्याओं में भी यह असरदार मानी जाती है।

Identify Fake Turmeric Powder : नकली हल्दी का खतरा

बाजार में मिलावटी हल्दी की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। रंग को गहरा दिखाने या मात्रा बढ़ाने के लिए इसमें चाक पाउडर, स्टार्च और सस्ते रंग मिला दिए जाते हैं। नकली हल्दी स्वाद बिगाड़ने के साथ-साथ सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए हल्दी की शुद्धता पहचानना बेहद जरूरी है, तो नकली पहचान कैसे करें इसे जानने के लिए आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक (Identify Fake Turmeric Powder) बताएंगे, जिससे आप मिनटों में इसका पता लगा सकेंगे।

असली और नकली हल्दी पहचानने के आसान तरीके

1. पानी टेस्ट
हल्दी पाउडर को पानी में डालें। शुद्ध हल्दी नीचे बैठ जाएगी और पानी हल्का पीला रहेगा। मिलावटी हल्दी पानी को गहरा पीला कर देती है।

2. खुशबू से पहचानें
असली हल्दी की खुशबू ताजगी से भरी होती है, जबकि नकली हल्दी में यह प्राकृतिक सुगंध नहीं होती।

3. साबुन टेस्ट
हल्दी हाथ पर लगाकर साबुन से धोएं। शुद्ध हल्दी का रंग आसानी से नहीं हटता, लेकिन नकली हल्दी जल्दी धुल जाएगी।

4. हाथ पर रगड़कर जांचें
असली हल्दी हाथ पर लगाने से लंबे समय तक रंग छोड़ती है। नकली हल्दी जल्दी उड़ जाती है या दाग छोड़ सकती है।

5. आयोडीन टेस्ट
हल्दी में कुछ बूंदें आयोडीन डालें। अगर वह नीली या काली हो जाए, तो इसमें स्टार्च की मिलावट है।

इन सरल तरीकों से आप असली और नकली हल्दी (Identify Fake Turmeric Powder) में फर्क कर सकते हैं और अपने परिवार की सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं। याद रखें, असली हल्दी ही आपके खाने का स्वाद और सेहत दोनों बचाती है।