{"vars":{"id": "130921:5012"}}

त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए पतंजलि का न्यूट्रेला कोलेजन प्राश, जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

 

आज के समय में बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गलत खान-पान और तनाव का असर हमारी त्वचा पर साफ दिखाई देने लगा है। इसके कारण त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खो देती है और धीरे-धीरे ढीली व बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने न्यूट्रेला कोलेजन प्राश को खास तौर पर शरीर में कोलेजन के स्तर को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में मददगार हो सकता है और इसे बिना किसी मिलावट के बनाया गया है।

दरअसल, कोलेजन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो हमारे शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह त्वचा, हड्डियों, मांसपेशियों, बालों और नाखूनों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। पतंजलि कोलेजन प्राश के सेवन से त्वचा को प्राकृतिक सुंदरता और पोषण मिलने का दावा किया जाता है।

पतंजलि कोलेजन प्राश के संभावित फायदे

  • शरीर में कोलेजन के स्तर को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है।

  • त्वचा की इलास्टिसिटी और कसावट बनाए रखने में सहायक माना जाता है।

  • स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

  • हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देने में सहायक हो सकता है।

  • बाल और नाखूनों को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है।

इसमें पाए जाने वाले तत्व
इस प्रोडक्ट में तिल से प्राप्त कोलेजन पेप्टाइड्स के साथ कई तरह के बॉटैनिकल एक्सट्रैक्ट और बायो-एक्टिव तत्व शामिल किए गए हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देने में मदद कर सकते हैं।

इस तरह करें इस्तेमाल
पतंजलि कोलेजन प्राश का सेवन रोजाना तय मात्रा में किया जा सकता है। इसे सुबह या शाम गुनगुने दूध या पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है, जिससे बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।