{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, भारतीय दूतावास ने जारी की मृतकों की सूची

 

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक नाव हादसे में 15 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने शनिवार को इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में 13 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर मृतकों के नामों की सूची भी जारी की है। दूतावास के अनुसार, यह सूची वियतनाम के स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त हुई है।

जारी सूची के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 निवासी शामिल हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा कि वह वियतनाम के प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है।

It is with profound grief that we share the list of 15 Indian nationals who have lost their lives in the tragic boat accident near Phuc Quoc Island today. The list has been recieved from the Vietnamese authorities.

Our prayers are with the families of the deceased.

The Embassy… pic.twitter.com/2fr2TjXuPp

— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026




इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आवश्यक कांसुलर सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।