गोलीबारी के खतरे के बीच होर्मुज से सुरक्षित पार हुआ ‘देश गरिमा’, 31 भारतीय नाविक सुरक्षित
Apr 19, 2026, 21:19 IST
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच समुद्र से राहत भरी खबर सामने आई है। देश गरिमा नामक भारतीय कच्चे तेल का टैंकर खतरनाक हालात के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार करने में सफल रहा। जहाज पर सवार 31 भारतीय चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 18 अप्रैल को जब ईरानी सेना ने इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर नाकाबंदी जैसी स्थिति बना दी थी, उसी दौरान ‘देश गरिमा’ वहां से गुजर रहा था। तमाम जोखिमों के बावजूद जहाज ने बिना किसी नुकसान के अपना सफर जारी रखा और इसके 22 अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की संभावना जताई गई है।
दो अन्य जहाजों पर हमला
इसी दौरान स्थिति तब और गंभीर हो गई जब ईरानी सेना ने वीएलसीसी समनार हेराद और जग अर्नव नामक दो अन्य जहाजों पर गोलीबारी कर दी। हमले के बाद दोनों पोतों को वापस फारस की खाड़ी की ओर लौटना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह है कि इन जहाजों पर मौजूद सभी चालक दल सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
सरकार अलर्ट मोड में
खाड़ी क्षेत्र में लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार और समुद्री एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और जहाजों के सुरक्षित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।