{"vars":{"id": "130921:5012"}}

बिहार की राजनीति में नया गेम! श्रवण कुमार की एंट्री से क्या बदलेगा समीकरण?

 

Patna : नीतीश कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक दल के नेता के रूप में वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को चुना है। इस फैसले के साथ पार्टी ने एक अनुभवी चेहरे पर भरोसा जताया है।

श्रवण कुमार लंबे समय तक नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनके पास ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी भी रही है। माना जा रहा है कि एनडीए की नई सरकार में भी उन्हें यही विभाग मिल सकता है।

नालंदा से लगातार जीत रहे हैं चुनाव

श्रवण कुमार नालंदा विधानसभा सीट से 1995 से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। वे समता पार्टी के समय से ही नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं और पार्टी संगठन में उनका मजबूत पकड़ रही है।

नोटिफिकेशन जारी

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद श्रवण कुमार के नाम को विधानसभा भेजा गया, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग चुकी है और नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधायक दल के नेता का पद खाली था। हाल ही में हुई बैठक में इस पद को लेकर चर्चा हुई और अंततः श्रवण कुमार के नाम पर सहमति बनी।

बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

इससे पहले 18 अप्रैल को गृह विभाग की ओर से श्रवण कुमार को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। वहीं, निशांत कुमार को Z श्रेणी और विजय कुमार सिन्हा को भी Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।