{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Aadhaar New Rules: अब बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार का पता, जानें नया नियम

 

अगर आपके पास वैध निवास प्रमाण पत्र नहीं है और इस वजह से आधार कार्ड में पता अपडेट नहीं हो पा रहा, तो अब राहत की खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने पता अपडेट करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

परिवार के मुखिया की मदद से अपडेट होगा पता

UIDAI के नए नियम के तहत अब कोई भी व्यक्ति परिवार के मुखिया (Head of Family) की सहमति से अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट करा सकता है। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिनके पास एड्रेस प्रूफ नहीं है और बैंकिंग, सरकारी योजनाओं या अन्य जरूरी सेवाओं में दिक्कत आ रही थी।

कितना लगेगा शुल्क?

ऑनलाइन आवेदन के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन मंजूर होने के बाद करीब 30 दिनों के भीतर आधार में नया पता अपडेट हो जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

UIDAI पोर्टल पर लॉगइन करें।
“Address Update” सेक्शन में जाएं।
“Head of Family Based Address Update” विकल्प चुनें।
परिवार के मुखिया का आधार नंबर दर्ज करें।
रिश्ते का प्रमाण देने वाला दस्तावेज अपलोड करें।
50 रुपये शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट करें।
कौन-कौन से दस्तावेज मान्य होंगे?

परिवार प्रमुख से संबंध साबित करने के लिए ये दस्तावेज लगाए जा सकते हैं—

राशन कार्ड
विवाह प्रमाण पत्र
पासपोर्ट
मार्कशीट
अन्य मान्य दस्तावेज
आवेदन के बाद क्या होगा?
आवेदन जमा होने पर Service Request Number (SRN) मिलेगा।
UIDAI की तरफ से आवेदन स्वीकार होने का मैसेज भेजा जाएगा।
लगभग 30 दिनों के भीतर पता अपडेट होने या आवेदन खारिज होने की जानकारी मिलेगी।

ध्यान रखें ये जरूरी बात

अगर 30 दिनों के भीतर आवेदन स्वीकृत नहीं होता, तो वह स्वतः रद्द हो जाएगा। ऐसे मामलों में 50 रुपये का शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

बिना दस्तावेज वालों के लिए भी विकल्प

जिन लोगों के पास रिश्ते का प्रमाण नहीं है, उनके लिए UIDAI ने स्व-घोषणा (Self Declaration) का विकल्प भी दिया है। परिवार का मुखिया स्वयं फॉर्म भरकर रिश्ते की पुष्टि कर सकता है।