{"vars":{"id": "130921:5012"}}

आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज, बोले—  “बदतमीजों के बादशाह” 

 

New Delhi : कांग्रेस से पूर्व नेता और आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को “बदतमीजों के बादशाह” बताया और आरोप लगाया कि उनके संस्कारों में ही समस्या है। आचार्य प्रमोद ने कहा कि राहुल गांधी न प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं, न आरएसएस का और न ही संविधान का। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी हमेशा ‘बेहूदी भाषा’ का इस्तेमाल करते हैं और “बुनियादी संस्कार ही गलत हैं”।

आरएसएस पर चर्चाओं के बीच आचार्य प्रमोद ने संघ की जमकर प्रशंसा की और कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र के लिए समर्पित तपस्वियों का समूह है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी के अंदर अब “राष्ट्रविरोधियों की जमात” इकट्ठी हो गई है।

इसी दौरान उन्होंने धर्म पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि स्वर्ग में स्थान केवल हिंदुओं को मिलेगा। उनके इस बयान ने राजनीतिक और धार्मिक दोनों हलकों में नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोगों ने इसे विभाजनकारी कहा कि जबकि उनके समर्थक इसे “हिंदू गौरव” बता रहे हैं।