{"vars":{"id": "130921:5012"}}

फुकेत से दिल्ली आ रही Air India फ्लाइट AI2379 में तेज टर्बुलेंस, सभी यात्री सुरक्षित

 

New Delhi : एयर इंडिया की फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को उड़ान के दौरान अचानक टर्बुलेंस (हवा में तेज झटके) का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया के अनुसार, क्रूज़िंग ऊंचाई पर विमान की ऊंचाई में कुछ समय के लिए बदलाव आया, लेकिन पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं। फिलहाल किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

हालांकि, कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें एयरपोर्ट स्थित चिकित्सा केंद्र भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, घटना की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

#Breaking - An Air India plane sways violently, throwing passengers without seat belts into the air! Horrifying turbulence on the Phuket-Delhi Air India flight. pic.twitter.com/PHnnaYgbEQ

— NEWS WALA (@NEWSWALApy) August 4, 2026