{"vars":{"id": "130921:5012"}}

दिल्ली को मिला नया पुलिस कमिश्नर, अनुराग कुमार की नियुक्ति; सतीश गोलचा हटाए गए
 

 

नई दिल्ली I गृह मंत्रालय ने अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

अनुराग कुमार ने सतीश गोलचा का स्थान लिया है। गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद सतीश गोलचा को आगे की तैनाती के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

सतीश गोलचा एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।