{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Apple को मिला नया बॉस! Tim Cook की जगह John Ternus ने संभाली कमान, जानिए कौन हैं नए CEO

 

Apple New CEO: टेक्नोलॉजी की दुनिया की दिग्गज कंपनी Apple में आज यानी 1 सितंबर 2026 से बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। करीब 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने वाले Tim Cook अब CEO की जिम्मेदारी से हट गए हैं। उनकी जगह Apple के लंबे समय से हार्डवेयर इंजीनियरिंग से जुड़े John Ternus ने नए CEO के तौर पर पद संभाल लिया है। Apple ने इस बदलाव की घोषणा अप्रैल 2026 में की थी।

टिम कुक अब Apple के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में Executive Chairman की भूमिका निभाएंगे। कंपनी के मुताबिक, नेतृत्व में यह बदलाव लंबे समय से चल रही succession planning का हिस्सा है।

कौन हैं John Ternus?

जॉन टर्नस Apple के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं। वह करीब 25 साल से कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2001 में Apple की Product Design टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2013 में उन्हें Hardware Engineering का Vice President बनाया गया और 2021 में वह Senior Vice President बने।

Apple में अपने लंबे करियर के दौरान टर्नस ने कंपनी के कई प्रमुख हार्डवेयर प्रोडक्ट्स पर काम किया है। उनकी जिम्मेदारियों में iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और AirPods जैसे प्रोडक्ट्स से जुड़े हार्डवेयर डेवलपमेंट शामिल रहे हैं। यही तकनीकी अनुभव उन्हें Tim Cook के बाद CEO पद के लिए मजबूत उम्मीदवार बनाता रहा।

इंजीनियरिंग से Apple के CEO तक का सफर

Apple में आने से पहले John Ternus ने Virtual Research Systems में Mechanical Engineer के तौर पर काम किया था। उन्होंने University of Pennsylvania से Mechanical Engineering में डिग्री हासिल की है।

टिम कुक ने भी जॉन टर्नस पर भरोसा जताते हुए उन्हें शानदार इंजीनियर और Apple के लिए सही नेतृत्वकर्ता बताया है। कुक के मुताबिक, टर्नस ने वर्षों तक Apple के प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

अब Apple के सामने क्या चुनौतियां?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि John Ternus के नेतृत्व में Apple किस दिशा में आगे बढ़ेगा। हार्डवेयर इंजीनियरिंग में उनकी मजबूत पृष्ठभूमि को देखते हुए उनसे नए प्रोडक्ट्स, हार्डवेयर इनोवेशन और Apple के मौजूदा डिवाइसेज को और बेहतर बनाने की उम्मीद की जा रही है।

Tim Cook के बाद John Ternus Apple के CEO बनने वाले कंपनी के इतिहास के तीसरे प्रमुख CEO हैं। उनके सामने न केवल कुक की विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है, बल्कि AI और नई तकनीकों के दौर में Apple की अगली बड़ी छलांग तय करने की जिम्मेदारी भी होगी।