{"vars":{"id": "130921:5012"}}

AAP से सांसदों के जाने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले– बीजेपी ने फिर पंजाबियों....

 

New Delhi : आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनके साथ पार्टी के छह और राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अब यह पार्टी पहले जैसी नहीं रही। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

इस पूरे घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ धक्का किया है।”

राघव चड्ढा के बयान के अनुसार जिन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की बात कही गई है, उनमें शामिल हैं—

- राघव चड्ढा

- अशोक मित्तल

- स्वाति मालीवाल

- हरभजन सिंह

- संदीप पाठक

- विक्रमजीत सिंह साहनी

- राजेंद्र गुप्ता

संजय सिंह का आरोप: ‘ऑपरेशन लोटस चल रहा है’

AAP सांसद Sanjay Singh ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए विपक्षी सांसदों को तोड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अशोक मित्तल के यहां ईडी का छापा पड़ा था, इसके बाद घटनाक्रम तेजी से बदला।

राघव चड्ढा का बयान

राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों से खुद को अलग कर लिया था क्योंकि वे “गलत कार्यों में शामिल नहीं होना चाहते थे।” उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास दो ही विकल्प थे या तो राजनीति छोड़ दें या नई दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हमने तय किया कि राज्यसभा में हमारे दो-तिहाई सांसद बीजेपी के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद देश की सियासत में नई बहस छिड़ गई है। जहां AAP इसे साजिश बता रही है, वहीं बयान ने राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है।