{"vars":{"id": "130921:5012"}}

यांक खरगे के ‘टैलेंट’ बयान से भड़के असम के CM, बोले- फर्स्ट क्लास बेवकूफ हैं, केस दर्ज करेंगे

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे के “असम में टैलेंट नहीं” वाले बयान पर सियासी बवाल मच गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस टिप्पणी को राज्य के युवाओं का अपमान बताते हुए कहा कि उनकी सरकार खरगे के खिलाफ FIR दर्ज करने पर विचार कर रही है।

 
असम और कर्नाटक के बीच एक बयान को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार उनके खिलाफ केस दर्ज करने पर विचार कर रही है। पर प्रियांक खरगने ने ऐसा क्या बला है जो असम के सीएम हिमंत बिस्वा इतना भड़क गए कि उनके खिलाफ FIR करने की सोचने लगे।

असम के युवाओं का अपमान

प्रियांक खरगे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि असम जैसे राज्यों में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लगाने लायक टैलेंट नहीं है। इस बयान ने असम सरकार को भड़का दिया। हिमंत सरमा ने इसे असमी युवाओं का अपमान बताया और कहा — प्रियांक खरगे एक फर्स्ट क्लास बेवकूफ हैं। कांग्रेस को इस बयान की निंदा करनी चाहिए थी।

सरमा बोले– कानूनी कार्रवाई पर विचार

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि सरकार अब यह देख रही है कि प्रियांक खरगे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है या नहीं। उन्होंने कहा कि यह बयान असम के मेहनती और पढ़े-लिखे युवाओं का अपमान है, जो आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस पर भी निशाना

सरमा ने कांग्रेस की चुप्पी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस का यही असली चेहरा है। उनके नेता नॉर्थ ईस्ट को नीचा दिखाते हैं और पार्टी मौन रहती है।