अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर; देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त 2026 के लिए बैंक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। इस महीने देशभर में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार की नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं।
हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी गई है।
अगस्त 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
4 अगस्त (मंगलवार): त्रिपुरा में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
13 अगस्त (गुरुवार): मणिपुर में पेट्रियट्स डे के कारण बैंक अवकाश रहेगा।
15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त (बुधवार): त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त (मंगलवार): केरल और आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम और मिलाद-ए-शरीफ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त (बुधवार): दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, केरल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में ईद-ए-मिलाद (बारावफात) और थिरुवोणम के कारण बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यंकाली जयंती और कुछ राज्यों में ईद-ए-मिलाद के बाद के शुक्रवार के अवसर पर गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
वीकेंड पर भी रहेगा अवकाश
अगस्त में सभी रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त) को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) और 22 अगस्त (चौथा शनिवार) को भी बैंक अवकाश रहेगा।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान भी ग्राहक यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और डिजिटल भुगतान सेवाओं का बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल कर सकेंगे। इसलिए शाखा से जुड़े जरूरी कार्य छुट्टियों से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।