{"vars":{"id": "130921:5012"}}

बंगाल चुनाव: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत, ममता बनर्जी भवानीपुर में पीछे; BJP 160, TMC 117 पर आगे
 

 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 293 सीटों पर मतगणना जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को पुन: मतदान होगा। शुरुआती रुझानों में भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। 

भाजपा 160 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 117 सीटों पर। एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते नजर आ रहे हैं। आठ एग्जिट पोल में से छह में भाजपा की सरकार और दो में टीएमसी की सरकार का अनुमान लगाया गया था।

दिग्गजों का हाल

भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, जबकि भाजपा के सुवेंदु अधिकारी उन पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

पानीहाटी सीट पर आरजीकर अस्पताल रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ (भाजपा) को अच्छी बढ़त हासिल है।

मोदी वाले इलाके में भाजपा का जलवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई थी, उस पूरे इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। इनमें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम सीटें शामिल हैं।

मतगणना के दौरान पल-पल के अपडेट, बढ़त-पीछे और दिग्गज उम्मीदवारों की स्थिति जानने के लिए दैनिक भास्कर ऐप पर लाइव टैली देख सकते हैं।

रुझान अभी शुरुआती हैं और आधिकारिक नतीजे आने में समय लग सकता है, लेकिन फिलहाल भाजपा की मजबूत बढ़त साफ नजर आ रही है।