{"vars":{"id": "130921:5012"}}

PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? 2 संदिग्ध हिरासत में, बंदूक और फर्जी ID बरामद

 

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक संदिग्ध के बॉडीगार्ड के पास से बंदूक बरामद होने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिया गया 24 वर्षीय युवक खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था। उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी मौजूद था। जांच के दौरान बॉडीगार्ड के पास हथियार मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक वास्तव में PMO से जुड़ा है या नहीं और उसके साथ मौजूद बॉडीगार्ड के पास बंदूक रखने की अनुमति थी या नहीं।

पीएम मोदी की रैली से पहले सामने आए इस मामले के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है...