{"vars":{"id": "130921:5012"}}

जेडीयू में बड़ा फेरबदल! नई राष्ट्रीय टीम घोषित, कई पुराने चेहरे कटे

 

Patna : जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए बड़े बदलाव किए गए हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे। वहीं, संजय झा को एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निशांत कुमार को नहीं मिली जिम्मेदारी

नई टीम में सबसे अहम बात यह रही कि निशांत कुमार का नाम शामिल नहीं है। इससे साफ संकेत है कि वह फिलहाल न तो संगठन में कोई पद लेंगे और न ही सरकार में शामिल होंगे।

प्रमुख नियुक्तियां

- चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

- मनीष वर्मा को फिर राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया

- रमेश सिंह कुशवाहा को भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

- राजीव रंजन प्रसाद राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बने रहेंगे

जेडीयू की नई राष्ट्रीय टीम में कुल 24 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन देखने को मिल रहा है।

12 राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

पार्टी ने 12 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है, जिनमें मनीष वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार, हर्षवर्धन सिंह, मौलाना गुलाम रसूल और बलियावी शामिल हैं।

इसके अलावा कई नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जा सके। इससे पहले श्रवण कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया है।

संगठन पर फोकस

बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार अब संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। नई टीम में जातीय और राजनीतिक समीकरणों का भी खास ख्याल रखा गया है।

जेडीयू की यह नई टीम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसमें अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।