बिहार में कैबिनेट विस्तार जल्द, 7-8 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण
Patna : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार 7 या 8 मई को किया जा सकता है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
फिलहाल राज्य के अधिकतर विभाग सम्राट चौधरी (मुख्यमंत्री), बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी (दोनों उपमुख्यमंत्री) के बीच ही बंटे हुए हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का विधिवत बंटवारा किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, पटना के गांधी मैदान में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है और बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस समारोह में नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज है और माना जा रहा है कि इसमें विभिन्न दलों और क्षेत्रों को साधने की रणनीति के तहत नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।