{"vars":{"id": "130921:5012"}}

पश्चिम बंगाल में 9 मई को बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य तैयारी

 

Kolkata : भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे।

8 मई को विधायक दल की बैठक

इससे पहले 8 मई को दोपहर करीब 3 बजे बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक होगी, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा। इसी बैठक में चुने गए नेता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

सियासी हलचल भी तेज

सरकार गठन के साथ ही राज्य में चुनाव के बाद हो रही हिंसा को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। समीक भट्टाचार्य से जुड़े लोग और पार्टी पदाधिकारी इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं और हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार बनने जा रही है, जिसे लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। अब सबकी नजर 8 मई की विधायक दल की बैठक और 9 मई के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी है।