राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, रुण चुग, सतीश पूनिया समेत इन नेताओं को मिला टिकट
Jun 4, 2026, 19:09 IST
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।
जारी सूची के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया गया है। गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार, जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को टिकट दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और वरिष्ठ नेता रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित किया है।
इसके अलावा मणिपुर से ए. शारदी देवी, राजस्थान से डॉ. अलका गुर्जर और सतीश पूनिया, जबकि ओडिशा से देबाशीष सामंतराय को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव मैदान में उतारा है।
सतीश पूनिया पर फिर जताया भरोसा
राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया लंबे समय से संगठन और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले पूनिया ने पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
वे राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में हरियाणा बीजेपी के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जाट समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।
कौन हैं तरुण चुग?
पंजाब के अमृतसर से आने वाले तरुण चुग भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वे कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे और लंबे समय से संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय हैं।
तरुण चुग को पार्टी का कुशल रणनीतिकार माना जाता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी संभाली है। चुनावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं को संगठित रखने में उनकी विशेष भूमिका मानी जाती है। इस सूची में वे एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्हें उनके गृह राज्य से अलग राज्य से उम्मीदवार बनाया गया है।
बीजेपी में शामिल होने के बाद देबाशीष सामंतराय को मिला मौका
ओडिशा के वरिष्ठ नेता देबाशीष सामंतराय हाल ही में बीजू जनता दल (बीजेडी) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। मई 2026 में बीजेपी का दामन थामने से पहले उन्होंने राज्यसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दिया था।
कटक क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखने वाले सामंतराय कई बार विधायक रह चुके हैं और ओडिशा की राजनीति में प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।
राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित यह सूची आगामी राजनीतिक समीकरणों और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ क्षेत्रीय संतुलन को भी ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।