पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर BJP का कब्जा, भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी
Updated: May 24, 2026, 19:37 IST
पश्चिम बंगाल की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने शानदार जीत दर्ज की। री-पोल के बाद हुई मतगणना में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को करीब एक लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया। यह सीट पहले All India Trinamool Congress के कब्जे में थी।
विवाद के बाद हुआ था री-पोल
फलता विधानसभा सीट पर पहले चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ था। लेकिन वोटिंग के दौरान बूथ कब्जाने, ईवीएम में छेड़छाड़ और गड़बड़ी के आरोपों के बाद मामला काफी विवादित हो गया। स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने पूरी सीट पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया। इसके बाद 21 मई को सभी 285 बूथों पर री-पोल कराया गया।
मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी।
रिकॉर्ड वोटिंग और बीजेपी की बढ़त
री-पोल में 88 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जिसे चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण बताया। मतदान खत्म होने के बाद से ही बीजेपी अपनी जीत का दावा कर रही थी। बीजेपी उम्मीदवार Debangshu Panda ने पहले ही कहा था कि उनकी पार्टी भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी। 24 मई को मतगणना शुरू होते ही बीजेपी उम्मीदवार शुरुआती राउंड से बढ़त बनाए रहे। हर राउंड के साथ उनका अंतर बढ़ता गया।
अंत में देबांग्शु पांडा ने 1,49,666 वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
कौन रहा किस स्थान पर?
मतगणना के अंतिम परिणाम में Communist Party of India (Marxist) उम्मीदवार संभू नाथ कुर्मी दूसरे स्थान पर रहे। वहीं Indian National Congress उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला तीसरे स्थान पर रहे।
सबसे बड़ा झटका सत्ताधारी टीएमसी को लगा, जिसके उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर पहुंच गए।