सावधान! आपके PAN कार्ड से कोई और तो नहीं ले रहा लोन? ऐसे करें तुरंत चेक
आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और अब जालसाज आपके PAN कार्ड का भी गलत इस्तेमाल करने लगे हैं। बिना आपकी जानकारी के आपके पैन कार्ड के जरिए फर्जी बैंक अकाउंट खोले जा सकते हैं या लोन लिया जा सकता है, जिससे भविष्य में आप कानूनी परेशानियों में फंस सकते हैं।
कैसे होता है फ्रॉड?
अक्सर लोग अपनी आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी बिना सोचे-समझे दे देते हैं। साइबर अपराधी इन्हीं दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर बैंक खाते खोल लेते हैं और उनमें अवैध लेनदेन करते हैं। जांच के दौरान सबसे पहले पैन कार्ड धारक ही संदेह के घेरे में आता है।
ऐसे करें तुरंत जांच
आप CIBIL, Experian या Equifax जैसी क्रेडिट ब्यूरो वेबसाइट्स पर जाकर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक कर सकते हैं। यहां आपको आपके नाम पर चल रहे सभी लोन और अकाउंट्स की जानकारी मिल जाएगी।
अगर कोई अनजान अकाउंट या लोन दिखे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
इसके अलावा इनकम टैक्स विभाग के Annual Information Statement (AIS) में भी आपके पैन से जुड़ी सभी वित्तीय गतिविधियों का रिकॉर्ड होता है। इसे पोर्टल पर जाकर जांचें और किसी भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन पर नजर रखें।
क्या करें अगर फ्रॉड का शक हो?
तुरंत संबंधित बैंक से संपर्क करें
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें
साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें