बंगाल में सत्ता परिवर्तन, TMC को करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोली- CAPF के लोगों ने मुझे मारा...
May 4, 2026, 20:49 IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को 125 सीटों से मात दी है। चुनाव परिणाम के बाद राज्य की सियासत और गर्म हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव के दौरान तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट की।
कालीघाट आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा
चुनाव नतीजों के बीच कुछ लोग ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के पास पहुंचे और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई गई है ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या न हो।
प्रशासन ने दी सख्ती की चेतावनी
अधिकारियों ने साफ किया है कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसी भी हालत में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।
चुनाव परिणाम के बाद जहां एक तरफ बीजेपी अपनी जीत का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी के आरोपों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।