SIR फॉर्म स्टेटस अब घर बैठे करें चेक, BLO ने अपलोड किया या नहीं, 2 मिनट में पता चल जाएगा!
नई दिल्ली I देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं के मन में कई सवाल थे। अब चुनाव आयोग ने मतदाताओं को बड़ी राहत दी है। अब कोई भी मतदाता घर बैठे यह पता लगा सकता है कि उसका एसआईआर फॉर्म (एन्यूमरेशन फॉर्म) जमा हुआ है या नहीं और उसमें दर्ज जानकारी सही है या नहीं।
चुनाव आयोग ने इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/enumeration-form-new लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर जाकर मतदाता निम्न स्टेप्स फॉलो करके अपना फॉर्म चेक कर सकते हैं:
1. वेबसाइट खोलें – voters.eci.gov.in/enumeration-form-new
2. अपना राज्य चुनें
3. अपना EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) डालें
4. सबमिट करें
अगर बीएलओ ने आपका फॉर्म अपलोड कर दिया है, तो पूरा भरा हुआ फॉर्म आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। अगर फॉर्म अभी तक अपलोड नहीं हुआ है तो पेज ब्लैंक दिखेगा।
फॉर्म में गलती दिखे तो क्या करें?
- अगर फॉर्म में कोई जानकारी गलत है तो आप तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क करें या खुद पोर्टल पर जाकर सुधार कर सकते हैं।
- अगर फॉर्म अभी तक अपलोड नहीं हुआ है तो घबराएं नहीं, बीएलओ लगातार फॉर्म अपलोड कर रहे हैं। कुछ दिन इंतजार करें, फिर दोबारा चेक करें।
- बार-बार ब्लैंक आने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क करें या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करें।
बीएलओ पर सख्ती: फॉर्म नहीं जमा किया तो होगी कार्रवाई
चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि अगर किसी मतदाता का फॉर्म निर्धारित समय में अपलोड नहीं किया गया, तो संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आयोग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है ताकि मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
मतदाता अब बीएलओ के चक्कर लगाने की बजाय कुछ ही मिनटों में घर बैठे अपनी स्थिति जान सकते हैं। चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे एक बार जरूर इस पोर्टल पर जाकर अपना एसआईआर फॉर्म चेक कर लें, ताकि अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम सुनिश्चित हो सके।