{"vars":{"id": "130921:5012"}}

नागरिक उड्डयन का बड़ा फैसला: अब फ्लाइट में 60% सीटें फ्री, यात्रियों को मिलेगा बड़ा राहत पैकेज
 

 

नई दिल्ली I हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस की मनमानी पर रोक लगाते हुए सीट चयन शुल्क को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब हर उड़ान में कम से कम 60% सीटें यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, नागरिक उड्डयन मंत्रालय की प्राथमिकता यात्रियों को बेहतर सुविधा और पारदर्शी सेवाएं देना है। इसी दिशा में कई यात्री-केंद्रित कदम उठाए गए हैं।

यात्रियों के लिए नई सुविधाएं

सरकार ने हवाई यात्रा को आसान और किफायती बनाने के लिए कई पहल शुरू की हैं:

  • उड़ान यात्री कैफे के जरिए सस्ती दरों पर भोजन
  • फ्लाईब्ररी के माध्यम से मुफ्त किताबें
  • एयरपोर्ट पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा

DGCA के प्रमुख निर्देश

  • एक ही PNR पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ बैठाने की व्यवस्था
  • खेल उपकरण और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के परिवहन में पारदर्शिता
  • पालतू जानवरों के ट्रांसपोर्ट के लिए स्पष्ट नीति अनिवार्य
  • फ्लाइट देरी, कैंसिलेशन और बोर्डिंग से इनकार के मामलों में यात्री अधिकारों का सख्ती से पालन
  • एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एयरपोर्ट काउंटर पर यात्री अधिकार स्पष्ट रूप से दिखाने होंगे
  • क्षेत्रीय भाषाओं में भी यात्रियों को अधिकारों की जानकारी देना जरूरी

इस फैसले से हवाई यात्रियों को न सिर्फ आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि यात्रा अनुभव भी पहले से अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी होने की उम्मीद है।