{"vars":{"id": "130921:5012"}}

दिल्ली प्रोटेस्ट आंदोलन पर पहली बार आया CM रेखा गुप्ता, का रिएक्शन, बोली- छात्रों के हितों की रक्षा...

 

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जारी CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छात्रों के हितों की रक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

20 जून से जारी है आंदोलन

बताया जा रहा है कि CJP ने 20 जून से NEET पेपर लीक मामले में कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया था। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन तेज हो गया, जहां प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की खबरें सामने आईं। इस दौरान कई लोगों के घायल होने का दावा किया गया।

आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए और मुख्यमंत्री की चुप्पी को लेकर नाराजगी जताई। वहीं, पुलिस की कार्रवाई और लाठीचार्ज को लेकर भी सरकार विपक्ष और प्रदर्शनकारियों के निशाने पर रही।

PM मोदी ने किया फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान

प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण और दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी बयान के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की यह पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने भी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।