{"vars":{"id": "130921:5012"}}

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटेगी कॉकरोच जनता पार्टी, भारत लौट रहे अभिजीत दिपके करेंगे नेतृत्व
 

 

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटेगी कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को भारत लौट रहे अभिजीत दिपके करेंगे नेतृत्व
 

शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए छात्रों और युवाओं से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

अभिजीत दिपके ने बताया कि वह 6 जून को भारत लौटेंगे और इसके बाद आंदोलन की शुरुआत करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह आंदोलन आवश्यक है।

वीडियो में दिपके ने छात्रों, अभ्यर्थियों और समर्थकों से दिल्ली पहुंचकर उनके साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़ी लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है, जिसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

हालांकि, अभी तक केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से अभिजीत दिपके के बयान और इस्तीफे की मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति और कार्यक्रम की जानकारी उनके भारत लौटने के बाद साझा किए जाने की संभावना है।

फिलहाल इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है और बड़ी संख्या में छात्र इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।