{"vars":{"id": "130921:5012"}}

RSS को लेकर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का विवादित बयान, कहा— आरएसएस एक आतंकवादी संगठन
 

 

New Delhi : कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि “जिस ढंग से आरएसएस चलता है, वह एक आतंकवादी संगठन की तरह है। मेरा साफ कहना है कि आरएसएस की जांच होनी चाहिए। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

दलवई ने यह भी स्वीकार किया कि किसी समुदाय द्वारा हिंसा को उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने भी अगर कानून हाथ में लिया है, तो वह गलत है। मैं गांधीवादी हूं और किसी भी सूरत में हिंसा के पक्ष में नहीं हूं।

बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता का आत्मचिंतन का सुझाव

बिहार चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए दलवई ने कहा कि कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद संगठन को गंभीर आत्मचिंतन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने व्यापक प्रचार किया, लेकिन इसके बावजूद पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं संगठन कमजोर हुआ है। इस पर चर्चा की आवश्यकता है।

महाराष्ट्र में गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र में कांग्रेस के अकेले लड़ने की अटकलों पर दलवई ने कहा कि अलग-अलग चुनाव लड़ने से विपक्ष को नुकसान होगा और भाजपा को सीधा फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) को मिलकर निर्णय लेना चाहिए। मेरी राय में गठबंधन जारी रहना चाहिए। बीजेपी के खिलाफ सभी दलों का एकजुट होना जरूरी है।

दलवई ने बिहार के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आरजेडी ने राजनीति को सिर्फ एक परिवार तक सीमित कर दिया है। सिर्फ तेजस्वी यादव के भरोसे चुनाव लड़ना गलत था। आरजेडी में वही एक चेहरा दिख रहा था।