{"vars":{"id": "130921:5012"}}

राशिफल : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?

 

आज 15 फरवरी शनिवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से…

मेष (Aries)

आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक होगा। निवेश सोच-समझकर करें।

लकी रंग: लाल | लकी नंबर: 7

वृषभ (Taurus)

आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। ऑफिस में सहयोगियों से तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

लकी रंग: हरा | लकी नंबर: 4

मिथुन (Gemini)

करियर में उत्साहजनक बदलाव हो सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।

लकी रंग: पीला | लकी नंबर: 5

कर्क (Cancer)

भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं। काम में व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।

लकी रंग: सफेद | लकी नंबर: 2

सिंह (Leo)

करियर में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास के साथ काम करें, सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा।

लकी रंग: नारंगी | लकी नंबर: 1

कन्या (Virgo)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यवसाय में नए सौदे हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं से बचें।

लकी रंग: नीला | लकी नंबर: 6

तुला (Libra)

आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी करीबी मित्र से सहयोग मिलेगा। खुद के लिए समय निकालें।

लकी रंग: गुलाबी | लकी नंबर: 9

वृश्चिक (Scorpio)

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धैर्य और समझदारी से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।

लकी रंग: मैरून | लकी नंबर: 8

धनु (Sagittarius)

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

लकी रंग: बैंगनी | लकी नंबर: 3

मकर (Capricorn)

नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रिश्तों में अनबन हो सकती है, धैर्य से काम लें।

लकी रंग: भूरा | लकी नंबर: 10

कुंभ (Aquarius)

नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

लकी रंग: ग्रे | लकी नंबर: 11

मीन (Pisces)

आज का दिन ध्यान और शांति में व्यतीत करें। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। सेहत में सुधार होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

लकी रंग: फिरोजी | लकी नंबर: 12