दिल्ली हाईकोर्ट से सोनम वांगचुक को बड़ी राहत, मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने की मिली अनुमति
Jul 21, 2026, 14:22 IST
नई दिल्ली। भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार (21 जुलाई) को अदालत ने उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले जाने की अनुमति दे दी।
यह आदेश न्यायालय ने उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। याचिका में सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।
सुनवाई के दौरान अदालत ने चिकित्सा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति प्रदान की। इसके बाद अब चिकित्सकीय निगरानी में उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखेंगे।