कॅाकरोच जनता पार्टी को दिल्ली पुलिस ने दी विरोध प्रदर्शन की अनुमति, CJP ने कहा- कॉकरोच आ रहे, धर्मेंद्र प्रधान...
Jun 6, 2026, 09:59 IST
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उनके प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर अनुमति प्रदान कर दी है। इसके बाद पार्टी ने अपने समर्थकों के लिए नई रणनीति की घोषणा करते हुए कहा है कि अब उन्हें सीधे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचना चाहिए।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक संदेश में पार्टी ने बताया कि पहले समर्थकों को दिल्ली पहुंचने के बाद संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा गया था, लेकिन अब योजना में बदलाव किया गया है। पार्टी के अनुसार, दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद प्रदर्शनकारी सीधे जंतर-मंतर पर एकत्रित हो सकते हैं।
CJP ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा, “दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं और पहले की योजना के अनुसार संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की आवश्यकता नहीं है।”
इस घोषणा के साथ पार्टी ने एक राजनीतिक नारा भी साझा किया। पोस्ट में लिखा गया, “Cockroaches aa rahe hain, Dharmendra Pradhan jaa rahe hain।”
पार्टी की इस घोषणा के बाद प्रदर्शन को लेकर समर्थकों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, प्रदर्शन में कितने लोग शामिल होंगे और इसकी रूपरेखा क्या होगी, इसे लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।