DUSU Election Result 2026: 8वें राउंड में NSUI ने बनाई बढ़त, अध्यक्ष पद पर ABVP-NSUI के बीच कांटे की टक्कर
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026-27 की मतगणना जारी है। आठवें राउंड के आंकड़ों में अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा 1,274 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि ABVP के यश डबास को 1,002 वोट मिले हैं। इससे अध्यक्ष पद की दौड़ में मुकाबला बेहद करीबी हो गया है। सातवें राउंड तक यश डबास बढ़त बनाए हुए थे।
डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत चार केंद्रीय पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल स्टेडियम स्थित मल्टीपर्पज हॉल में वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना निर्धारित समय से करीब 90 मिनट की देरी से शुरू होने की जानकारी सामने आई थी।
आठवें राउंड के आंकड़े
अध्यक्ष पद
यश डबास (ABVP) — 1,002 वोट
विजय शंकर मीणा (NSUI) — 1,274 वोट
उपाध्यक्ष पद
इशू मौर्य (ABVP) — 679 वोट
वीर चतरथ (NSUI) — 185 वोट
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) — 1,563 वोट
सचिव पद
रिया छबाड़ी (ABVP) — 882 वोट
नम्रता चौधरी (NSUI) — 726 वोट
संयुक्त सचिव पद
लक्ष्य राज सिंह (ABVP) — 770 वोट
गोपाल चौधरी (NSUI) — 829 वोट
विशेष यादव (SCS) — 632 वोट
आठवें राउंड में अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा आगे दिखाई दे रहे हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन की बढ़त बनी हुई है। सचिव पद पर ABVP की रिया छबाड़ी और संयुक्त सचिव पद पर NSUI के गोपाल चौधरी आगे हैं। ये आंकड़े राउंड-8 तक की स्थिति दर्शाते हैं; अंतिम परिणाम की घोषणा सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद होगी।