बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत
Jun 12, 2026, 10:48 IST
पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मधेपुरा जिले में तैनात तीन थानाध्यक्ष और एक निजी चालक शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, सभी पुलिसकर्मी पटना में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर बखड्डा ढाला के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में तीन पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार पासवान, बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार, अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और चालक ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एनएच-31 का यह हिस्सा पहले भी कई गंभीर सड़क हादसों का गवाह रहा है, जिसके चलते सड़क सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस दुखद हादसे ने पुलिस विभाग के साथ-साथ मृतकों के परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है।