{"vars":{"id": "130921:5012"}}

दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट: 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, DMRC ने जारी की एडवाइजरी
 

 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने शहर के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। डीएमआरसी ने सर्विस अपडेट जारी कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी।

डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केंद्रीय सचिवालय
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम
  • यात्रियों के लिए एडवाइजरी

डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर जांच लें और आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बंद किए गए स्टेशन कब दोबारा खोले जाएंगे।

CJP के प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट

सूत्रों के अनुसार, CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और वीवीआईपी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं। मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला भी इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है। फिलहाल यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।