बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोली- मुझे कुर्सी नहीं चाहिए, दिल्ली में...
Apr 23, 2026, 19:36 IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में छिटपुट हिंसा और पथराव की घटनाओं के बीच रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक राज्य में 89.93 प्रतिशत वोटिंग हुई।
इस बीच मुख्यमंत्री और ममता बनर्जी ने दावा किया कि भारी मतदान तृणमूल कांग्रेस की जीत का संकेत है।
‘हम पहले से जीत की स्थिति में’
कोलकाता के बो बाजार इलाके में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “मैं लोगों के मन को जितना समझ पाई हूं, उसके हिसाब से अब तक हुए मतदान को देखकर कह सकती हूं कि हम पहले से ही जीत की स्थिति में हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे किसी पद या कुर्सी में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं सिर्फ दिल्ली में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं।”
‘विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली फतह करेंगे’
टीएमसी प्रमुख ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर केंद्र की सत्ता के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल की जनता बदलाव नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान कर रही है।
कई इलाकों में हिंसा और पथराव
पहले चरण का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण नहीं रहा। मुर्शिदाबाद, नवदा समेत कई इलाकों में बमबाजी, पथराव और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आईं।
कुछ जगहों पर हालात को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
152 सीटों पर हुई वोटिंग
पहले चरण में राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर कराया जाएगा।