Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश यात्रा जून से अगस्त तक, ऑनलाइन आवेदन शुरू
Apr 26, 2025, 14:55 IST
नई दिल्ली I कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 (Kailash Mansarovar Yatra) का आयोजन जून से अगस्त तक होगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस साल उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से 5 बैच, प्रत्येक में 50 यात्री और सिक्किम के नाथू ला दर्रे से 10 बैच, प्रत्येक में 50 यात्री, यात्रा पर जाएंगे। कुल 750 यात्री इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
Kailash Mansarovar Yatra के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक यात्री http://kmy.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यात्रियों का चयन निष्पक्ष, कंप्यूटर आधारित, यादृच्छिक (रैंडम) और लिंग-संतुलित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय ने Kailash Mansarovar यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने का आश्वासन दिया है। यह यात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है और हर साल हजारों श्रद्धालु इसमें हिस्सा लेने के लिए उत्साहित रहते हैं।