{"vars":{"id": "130921:5012"}}

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में 2 आतंकी ढेर, दो एके-47 राइफल भी बरामद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना, पुलिस और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए। चतरू क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद उनके शव और दो AK-47 बरामद हुए। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और आतंक नेटवर्क को खत्म करने की कार्रवाई जारी है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। अधिकारियों के अनुसार, चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में रविवार सुबह आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सूचना थी कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं।

मिट्टी के घर में छिपे आतंकियों ने की फायरिंग

तलाशी अभियान के दौरान जवान जब एक पहाड़ी पर स्थित मिट्टी के घर के पास पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में आतंकियों के शव बरामद किए गए।

AK-47 समेत हथियार बरामद, ऑपरेशन जारी

अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों के पास से दो AK-47 राइफल सहित कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ के तहत यह कार्रवाई की गई। सुरक्षाबलों ने सामरिक सटीकता और बेहतर तालमेल के साथ आतंकियों को घेरकर समाप्त किया। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।