दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा लश्कर का आतंकी, लालकिला पर थी हमले की साजिश, बंग्लादेश से चला रहा था नेटवर्क
Updated: Mar 30, 2026, 12:03 IST
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद लोन के रूप में हुई है, जो हाल ही में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल का हैंडलर बताया जा रहा है।
बांग्लादेश से चला रहा था नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर संचालित हो रहा था।
आरोपी का सीधा संबंध लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकियों से बताया जा रहा है।
भर्ती और ब्रेनवॉश का खेल
जांच एजेंसियों के मुताबिक, लोन अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को निशाना बनाकर उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेलता था। इसके बाद फर्जी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड बनवाकर उन्हें भारत में छिपाया जाता था।
एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क बनाए रखते हुए दिल्ली समेत कई शहरों में रेकी भी की गई थी।
बड़े हमले की साजिश नाकाम
सूत्रों के अनुसार, यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमलों की तैयारी कर रहा था। दिल्ली के संवेदनशील इलाकों, खासकर लालकिले जैसे स्थानों को निशाना बनाने की योजना थी।
समय रहते कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।
पुराना आतंकी, पहले भी हो चुका गिरफ्तार
शब्बीर अहमद लोन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसे वर्ष 2007 में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद (AK-47 और ग्रेनेड) के साथ गिरफ्तार किया गया था और आर्म्स एक्ट के तहत सजा हुई थी।
2018 में जमानत पर रिहा होने के बाद वह बांग्लादेश चला गया और वहीं से फिर से आतंकी नेटवर्क को सक्रिय करने लगा।
कैसे हुआ खुलासा
दरअसल, फरवरी 2026 में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें 7 बांग्लादेशी नागरिक थे, जो फर्जी पहचान के साथ भारत में रह रहे थे।
जांच के दौरान सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन ही है।