'बच्चों पर लाठीचार्ज शर्मनाक'...केजरीवाल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, लीगल और मेडिकल मदद का किया ऐलान
नई दिल्ली। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई एफआईआर और पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के समर्थन में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र को कानूनी या चिकित्सकीय सहायता की जरूरत है तो आम आदमी पार्टी उसकी हरसंभव मदद करेगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता बेहद शर्मनाक है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी छात्र को लीगल या मेडिकल हेल्प की आवश्यकता हो तो वह हेल्पलाइन नंबर 85-888-33548 पर संदेश भेज सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की लीगल टीम छात्रों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।
'हम सब एक परिवार हैं'
केजरीवाल ने कहा, "आप सब हमारे बच्चे हैं। बिल्कुल घबराइए मत, हम आपके साथ खड़े हैं। यह लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे।"
पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
एक प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे हैं, जिनमें छात्र पुलिस से गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ वीडियो में छात्राएं हाथ जोड़कर विनती कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस बल उनका पीछा कर रहा है और लाठियां चला रहा है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ वीडियो में बिना किसी उकसावे के निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। उनके मुताबिक, "छात्र किसी पर हमला नहीं कर रहे थे, फिर भी उन्हें पीटा गया।"
'धमकियों से डरने की जरूरत नहीं'
केजरीवाल ने छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की धमकी या दबाव से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एक परिवार की तरह है और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनकी पार्टी हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
आज मंगलवार है। और वाराणसी के सारनाथ में हनुमान जी के मूर्ति को अज्ञात के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है