{"vars":{"id": "130921:5012"}}

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 65 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

 

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की घोषित सूची में कुल 65 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री शामिल हैं। सूची में 13 महिला नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।

वसुंधरा राजे समेत 13 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

स्मृति ईरानी समेत 8 राष्ट्रीय महामंत्री

राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, *स्मृति ईरानी*, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी मिली है।

16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को शामिल किया गया है।

पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक, राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक, विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक तथा रितुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक बनाया गया है।

यूपी से 8 नेताओं को मिली जगह

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश से कुल 8 नेताओं को जगह मिलने की बात सामने आई है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूपी से नेताओं को मिली जिम्मेदारियों को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।

वहीं पार्टी ने सोशल मीडिया से जुड़े संगठनात्मक पद में भी बदलाव किया है। दी गई जानकारी के मुताबिक अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।