{"vars":{"id": "130921:5012"}}

भारत और चीन के रिश्तों में नया मोड़, शंघाई और दिल्ली के बीच उड़ानें होंगी शुरू

 

New Delhi : भारत और चीन के बीच संबंधों में लंबे समय बाद सुधार दिख रहा है। इसके तहत चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस 9 नवंबर 2025 से शंघाई और नई दिल्ली के बीच राउंड ट्रिप डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर रही है।

इस साल अगस्त में चीन के तियानजिन में आयोजित SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक में पांच साल बाद कुछ शहरों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का ऐलान हुआ था।

फ्लाइट शेड्यूल:

- शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट से दोपहर 12:50 PM बजे उड़ान भरेगी और शाम 5:45 PM पर दिल्ली पहुंचेगी।

- दिल्ली से वापसी फ्लाइट शाम 7:55 PM रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:10 AM शंघाई पहुंचेगी।

- फ्लाइट हर बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।

इस महीने की शुरुआत में, इंडिगो एयरलाइंस ने 26 अक्टूबर से कोलकाता-ग्वांगझू रूट पर रोजाना उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। आने वाले समय में दिल्ली-ग्वांगझू रूट भी शुरू होने की संभावना है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह रूट भारत और चीन के बीच व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेगा। शंघाई-नई दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट से दोनों देशों के यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी और आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों को नई गति मिलेगी।