PM Modi ने ‘सेवा तीर्थ’ का किया उद्घाटन, साउथ ब्लॉक से शिफ्ट हुआ PMO
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने नए कार्यालय 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया। यह भव्य और आधुनिक कार्यालय परिसर रायसीना हिल के साउथ ब्लॉक से अलग स्थान पर बनाया गया है। आज से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पूरी तरह साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो गया है। इस नए परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय भी संचालित होंगे।
उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ में पहली बार महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि ये फैसले सेवा की भावना से भरे हैं और समाज के हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं, किसानों और कमजोर तबकों के हितों में हैं।
प्रधानमंत्री ने किन फाइलों पर साइन किए?
1. PM राहत योजना की मंजूरी
- यह योजना सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित होगी।
- योजना के तहत घायल व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मिलेगा।
- मकसद: तुरंत मेडिकल मदद न मिलने से कोई जान न जाए।
- यह फैसला खासकर युवाओं और आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
2. लखपति दीदी का लक्ष्य दोगुना कर 6 करोड़ किया
- सरकार ने पहले से ही 3 करोड़ लखपति दीदी का मूल लक्ष्य मार्च 2027 से एक साल पहले पूरा कर लिया है।
- अब प्रधानमंत्री ने नया महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है—मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदी बनाना।
- इससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत और स्वावलंबन में और तेजी आएगी।
सेवा तीर्थ का महत्व
सेवा तीर्थ को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यह न केवल प्रधानमंत्री कार्यालय का नया ठिकाना है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और कैबिनेट स्तर के कामकाज के लिए भी एकीकृत केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री ने इसे 'सेवा' की भावना से जोड़ा है, जो उनके शासन के मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' को और मजबूती देता है।