व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- ट्रंप सुरक्षित हैं, यह...
नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी के होटल में हुए सुरक्षा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहत जताई कि डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और जेडी वेंस पूरी तरह सुरक्षित हैं।
PM मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित और स्वस्थ हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।
ट्रंप ने की सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ
घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट कर बताया कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है।
उन्होंने सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद शानदार काम किया है। ट्रंप ने लिखा, वॉशिंगटन डीसी में आज क्या शाम रही। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बहुत शानदार काम किया है।”
कार्यक्रम दोबारा आयोजित होगा
ट्रंप ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने कार्यक्रम जारी रखने का सुझाव दिया था, लेकिन बाद में सुरक्षा एजेंसियों की सलाह को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजकों से बातचीत के बाद जल्द ही नई तारीख तय की जाएगी और अगले 30 दिनों के भीतर इस कार्यक्रम को दोबारा आयोजित किया जाएग