ममता बनर्जी के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, बोले- बंगाल की ‘रोटी, बेटी और माटी’ पर संकट...
Mar 14, 2026, 20:50 IST
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों की आहट के साथ ही सियासी माहौल गर्म होने लगा है। चुनावी तारीखों की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों ने जनता को साधने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि बंगाल की जनता अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कथित अत्याचारों को और ज्यादा सहन करने के मूड में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव की इच्छा अब लोगों के दिलों में साफ दिखाई दे रही है।
‘रोटी, बेटी और माटी’ पर खतरा- पीएम मोदी
रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज हालात बिल्कुल उलट हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज बंगाल में मां रो रही है, माटी को लूटा जा रहा है और बंगाली लोग राज्य छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों की वजह से बंगाल की ‘रोटी, बेटी और माटी’ पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा और अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।
डेमोग्राफी बदलने का आरोप
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में बंगाल के कई इलाकों की जनसंख्या संरचना बदल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण बंगाली हिंदुओं को कई स्थानों पर अल्पसंख्यक बनने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता देने की बात होती है तो तृणमूल कांग्रेस इसका विरोध करती है। पीएम मोदी के मुताबिक, वोट बैंक की राजनीति के कारण राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर अलग रुख अपनाती है।
कानून व्यवस्था पर भी साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने संदेशखाली प्रकरण और आरजी कर अस्पताल से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, “जो भी अपराध करेगा, उसे जेल जाना होगा यह मोदी की गारंटी है।”
‘जनसैलाब बता रहा है बंगाल का मन’
अपने भाषण की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने रैली में उमड़ी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि इस जनसैलाब से साफ है कि बंगाल के लोग क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की गवाह रही यह धरती अब बदलाव के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में परिवर्तन की चाहत अब लोगों के दिलों में बस चुकी है और आने वाले समय में इसका असर साफ दिखाई देगा।