इंस्टाग्राम पर PM मोदी का नया रिकॉर्ड! सेल्फी वीडियो को 24 घंटे में मिले 303 करोड़ व्यूज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेपर लीक मुद्दे पर साझा किया गया एक सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे 24 घंटे के भीतर 303 मिलियन से अधिक व्यूज मिले, जबकि बाद में यह आंकड़ा 332 मिलियन के पार पहुंच गया। साथ ही, प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों नए फॉलोअर्स जुड़ने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
दावों के मुताबिक, इस वीडियो ने अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर IShowSpeed के इंस्टाग्राम रील व्यूज के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। IShowSpeed की BTS के साथ साझा की गई एक रील को भी करोड़ों व्यूज मिले थे।
वीडियो में क्या बोले PM मोदी?
वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इससे लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले कुछ महीनों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि छात्रों का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो।
प्रधानमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि सरकार पेपर लीक पर और सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई।